मध्य प्रदेश

MP News: रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 11:13 AM IST
MP News: रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
x
MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के सुजानपुरा सरकनपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का नाम रामकिशन है जो बल्देवगढ़ के वार्ड क्रमांक 4 मिश्रा मोहल्ला में रहता था, मृतक मंगलवार रात अपनी स्कूटी से निकला था।
लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद बुधवार को सुजानपुर के पास सड़क किनारे उसकी स्कूटी मिली, थोड़ी दूर पर उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बल्देवगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर भेजी गई, मामले की जांच की जा रही है।
Next Story