मध्य प्रदेश

MP News: मवेशी को बचाने के चक्कर में फिसली बाइक, हादसे में युवक की मौत

Bharti Sahu 2
15 Oct 2024 12:22 PM IST
MP News: मवेशी को बचाने के चक्कर में फिसली बाइक, हादसे में युवक  की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पूर्वा गांव में गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर फिसल गई इस हादसे में युवक की मौत हो गई है और उसकी पत्नी और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार रात की है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । घटना में उमाशंकर कुशवाहा की मौत हो गई है उमाशंकर की पत्नी सीमा कुशवाहा घायल है, इसके साथ ही दो बच्चियां भी घायल हैं यह सभी सुकुलगवा गांव के रहने वाले हैं।
Next Story