मध्य प्रदेश

MP News: चाइनीज मांझे की चपेट में बाइक सवार की गर्दन कटी

Bharti Sahu 2
19 Oct 2024 9:06 AM IST
MP News: चाइनीज मांझे की चपेट में  बाइक सवार की गर्दन कटी
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में चाइनीज मांझे में उलझकर बाइक सवार की गर्दन कट गई, युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. युवक नाइट ड्यूटी के बाद गांव से शहर आ रहा था. तभी रास्ते में पतंग की डोर उसकी गर्दन में फंस गई|
युवक का नाम शुभम है जो पंधाना तहसील का रहने वाला है| यह घटना रिलायंस पेट्रोल पंप और आबना नदी के बीच हुई, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है|
Next Story