मध्य प्रदेश

MP News: बस और कार की टक्कर में एएसआई की मौत

Bharti Sahu 2
25 Oct 2024 11:02 AM IST
MP News:  बस और कार की टक्कर में  एएसआई की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चोपरा गांव में बस और कार की भिड़ंत में एक एएसआई घायल हुए थे, एएसआई की ग्वालियर में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हुए थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी अपने परिवार के साथ पिछोर से ग्वालियर अपने रिश्तेदार के यहां पर जा रहे थे।इस दौरान रास्ते में बस और कार की टक्कर हो गई और कार खंती में गिर गई थी।
-चोपरा गांव के पास अंधे मोड़ पर उनकी कार बस से टकरा गई, कार और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार 30 फीट तक घसीटते हुए खंती में जाकर गिर गई, हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए जिन्हें दतिया के निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर में अस्पताल में उपचार के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह चौहान की मौत हो गई है।
Next Story