- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नशे के खिलाफ...
MP News: अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने एमडीएमए पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा. खेत और बगीचे के बीच छिपकर फैक्ट्री संचालित कर नशीली दवाएं बनाई जा रही थीं. फैक्ट्री में हर महीने 50 किलो से ज्यादा एमडीएमए पाउडर बनाया जा सकता था. टीम ने कई केमिकल और उपकरण बरामद किए हैं. बरामद सामान में एसीटोन, टोल्यूनि, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम सल्फेट समेत अन्य शामिल हैं|
वहीं यूवी कंट्रोलर, वैक्यूम ओवन, वजन मापने का स्केल, टेस्ट-ट्यूब समेत अन्य मशीनरी भी बरामद की गई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अन्य जरूरी केमिकल पास के खेत में दबा रखे थे, जिन्हें बाद में अधिकारियों ने बरामद कर लिया. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य की तलाश जारी है. फैक्ट्री मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के खारखेड़ा गांव के पास संचालित थी|
TagsMPनशेखिलाफकार्रवाईरसायनउपकरणबरामदMPactionagainst drug abusechemicalsequipmentrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





