- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: चलती ट्रक...
मध्य प्रदेश
MP News: चलती ट्रक अचानक आग के गोले में बदली, सामान जलकर राख
Sarita
11 Dec 2024 10:30 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चलता ट्रक अचानक आग का गोला बन गया. जिसके बाद घंटों तक वाहन जलता रहा. हादसे में लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया. घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक सामान से भरा ट्रक हरिद्वार से नागपुर जा रहा था. देर रात एक बजे जैसे ही वह अमरपुर गांव के गोल ढाबे के पास पहुंचा तो उसमें आग लग गई|
हादसे के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी कि यह आग कैसे लगी.
TagsMPट्रकआगगोलेसामानराखMPtruckfireballsgoodsashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





