मध्य प्रदेश

MP News: मासूम बच्ची को घर से अगवा कर ले गया हैवान, आरोपी की आंख नोच भागी नाबालिग

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 11:34 AM IST
MP News: मासूम बच्ची को घर से अगवा कर ले गया हैवान, आरोपी की आंख नोच भागी नाबालिग
x
MP News: राजधानी भोपाल में एक बार फिर मासूम के साथ दुराचार , घर में सो रही 10 साल की बच्ची को रात 12 बजे बदमाश ने अगवा कर लिया. आरोपी उसके साथ गंदी हरकत करने वाला था, लेकिन बहादुर बच्ची उसकी आंखें फोड़कर भाग निकली और परिजनों को इसकी जानकारी दी. घटना के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी की जांच शुरू कर दी है. साथ ही मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच शुरू हो गई है|
सीडीआर से पता चलेगा कि उसने किन-किन लोगों से बात की है. मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी. हालांकि अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. बता दें कि बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 17 दिन के अंदर यह दूसरी घटना है. इससे पहले मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया था. राजधानी में बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. हर दिन ऐसे मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।
Next Story