मध्य प्रदेश

MP News: मंदिर जा रही नाबालिग को अधेड़ ने कुएं में फेंका

Bharti Sahu 2
11 Oct 2024 7:52 AM IST
MP News: मंदिर जा रही नाबालिग को अधेड़ ने कुएं में फेंका
x
MP News: मध्य प्रदेश के खजुराहो में राजनगर थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना, नवरात्री के आठवे दिन मंदिर में अपने चचेरे भाई के साथ दिया रखने जा रही 9 साल की नाबालिग को गांव के ही एक अधेड़ शख्स गोबर्धन ने पकड़कर पास में बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद सिर पर पत्थर से फेंककर वार किया। जिससे नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। अधेड़ शख्स ने चचेरे नाबालिग भाई पर भी पत्थर से हमला किया, जिससे उसके हाथ में चोट भी आई है चचेरे भाई ने पूरी घटना अपने परिजन को बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंचने तक नाबालिग बच्ची ने कुएं में दम तोड़ दिया था। सूचना पर पुलिस बल के साथ खजुराहो एसडीओपी डॉ शर्मा पहुंचे और नाबालिग के शव को बरामद कर राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। वहीं मौके से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अधेड़ ने बच्चों के द्वारा चिढ़ाये जाने से चिढ़ कर ऐसा किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story