मध्य प्रदेश

MP News: देर रात एक घर में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

Bharti Sahu 2
28 Nov 2024 9:48 AM IST
MP News: देर रात एक घर में लगी भीषण आग,  लाखों रुपए का नुकसान
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के केटीगरिया गांव में एक घर में आग लगने से ग्रामीण को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हादसे में घर में रखा गेहूं, भूसा और खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना के बाद ग्रामीण के पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बीती रात हुई इस घटना में मनोहर और विक्रम सिंह को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। यह आग लगी है या लगाई गई, इसकी जांच पुलिस करेगी।
आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन तब तक सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। रात को अचानक घर में लगी आग से पूरा गांव दहशत में आ गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Next Story