मध्य प्रदेश

MP News: ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 8:47 AM IST
MP News:   ड्रग्स के साथ  4 आरोपी गिरफ्तार
x
MP News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, ताल थाना क्षेत्र के गांव निपानियालीला से लगभग 3 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग बरामद की गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में मुंबई से आए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी, जो मुंबई से रतलाम आए थे, ड्रग की एक बड़ी खेप लेकर फरार होने की योजना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। यह पुलिस की नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है, जिससे न केवल नशे का कारोबार हिला है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई का संदेश भी गया है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने समय रहते ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे इस नशे की खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया।
Next Story