मध्य प्रदेश

MP News: बारिश के कारण राजगढ़ किले की दीवार ढहने से 2 की मौत

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 10:28 AM IST
MP News: बारिश के कारण राजगढ़ किले की दीवार ढहने से 2 की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. भारी बारिश के चलते दतिया जिले में भीषण हादसा हुआ है. राजगढ़ किले की बाहरी दीवार गिरने से 9 लोग दब गए हैं. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है. पड़ोसी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बहुत तेज आवाज आई. हम लोग बाहर निकले तो देखा कि किले की दीवार गिर गई है. हमने तुरंत दो लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. हमने डायल 100 पर कॉल किया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा.मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं और स्थानीय लोगों को शांत कराया. मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू धीमी गति का आरोप लगाते हुए सुबह करीब आठ बजे हंगामा कर दिया शासन-प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की तत्काल आर्थिक मदद की जाए। घायलों को इलाज के लिए दो-दो लाख की मदद की जाए।प्रशासन जल्द से जल्द मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाले।
Next Story