मध्य प्रदेश

MP: संदिग्ध हालत हुई नवविवाहिता की मौत

Sanjna Verma
19 July 2024 6:57 AM GMT
MP: संदिग्ध हालत हुई नवविवाहिता की मौत
x
मुरैना Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है, कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस को एक Suicide note भी मिला है। महिला के भाई और पिता का कहना है कि पूजा को दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान कर रहे थे पूजा के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा जादौन की शादी 2023 नवंबर में विवेक जादौन से हुई थी।
विवेक संजय कॉलोनी में रहते हैं पूजा के पिता उम्मेद सिंह ने शादी में दहेज भी दिया था और दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों से पूजा को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को postmartem के लिए भेज दिया है।
Next Story