- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP: शादी का झांसा देकर...
मध्य प्रदेश
MP: शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी ने दूसरी युवती से रचाई शादी
Tara Tandi
27 July 2025 6:06 PM IST

x
MP : रांझी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने विवाह का झांसा देकर महिला का शोषण किया और फिर किसी अन्य युवती से शादी कर ली।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 28 वर्षीय महिला है, जिसकी दो बेटियां हैं। वह पिछले तीन वर्षों से पति से अलग रह रही है। डेढ़ वर्ष पहले महिला ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी विजय सोनी वहां पहुंचा। महिला ने जल्दी में उससे लिफ्ट ले ली। इसी दौरान बातचीत के दौरान युवक ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई।
प्रेमजाल में फंसाया, शादी का प्रस्ताव
कुछ समय तक संपर्क में रहने के बाद आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और विवाह का प्रस्ताव दिया। महिला ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2024 में जब वह घर पर अकेली थी, तब विजय उसके घर आया और जल्द शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विवाह की बात पर धमकी
इसके बाद आरोपी कई बार महिला को घुमाने के बहाने होटल ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने विवाह का दबाव डाला, तो आरोपी धमकी देने लगा। इस बीच महिला को जानकारी मिली कि विजय ने 10 जुलाई 2025 को किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। तब उसे समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है।
पीड़िता शुक्रवार की रात पुलिस थाने पहुंची और आरोपी विजय सोनी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।
TagsMP शादी झांसा देकरविवाहिता दुष्कर्मआरोपी दूसरी युवतीरचाई शादीMP marriage by deceivingmarried woman rapedaccused another girlarranged marriageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





