- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : उज्जैन में...
MP : उज्जैन में पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : किराए के मकान में रहने वाले विवाहित व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मुकेश (40) सेठी नगर में किराए के मकान में रहता था। देवास रोड स्थित शिवांश वैली में उसका निर्माणाधीन मकान है। उसी मकान में मुकेश को एक ठेकेदार ने फंदे पर लटका हुआ देखा और सोमवार सुबह परिजनों को सूचना दी। मुकेश की बहन चेतना वर्मा जो इंदौर निवासी है, ने बताया कि उसकी पत्नी हेमश्वेता आए दिन झगड़ा करती थी। वह उसे परिजनों से बात भी नहीं करने देती थी। दो दिन पहले मुकेश से झगड़ा होने के बाद वह किराए के मकान को बंद करके बेटे प्रणय के साथ जोधपुर स्थित मायके चली गई थी। मुकेश अपने निर्माणाधीन मकान में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चेतना ने बताया कि मुकेश ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लिखकर उन्हें फॉरवर्ड किया था।





