मध्य प्रदेश

MP : इंडियनऑयल ने अग्रसेन स्क्वायर पर लॉन्च किए नए सर्वो हाइपर लुब्रिकेंट्स

Kavita2
5 July 2026 12:21 PM IST
MP : इंडियनऑयल ने अग्रसेन स्क्वायर पर लॉन्च किए नए सर्वो हाइपर लुब्रिकेंट्स
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश ; इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन ने अग्रसेन स्क्वायर के पास एक पेट्रोल पंप पर अपने नए सर्वो हाइपर सीरीज़ लुब्रिकेंट्स लॉन्च किए हैं। यह शहर में एडवांस्ड लुब्रिकेंट रेंज का पहला लॉन्च बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स आधुनिक इंजनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और इनसे इंजन की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ बेहतर सुरक्षा भी मिलेगी।

नए पोर्टफोलियो में मोटरसाइकिल के लिए सर्वो हाइपरस्पोर्ट, पैसेंजर वाहनों के लिए सर्वो हाइपरड्राइव और कमर्शियल वाहनों के लिए सर्वो हाइपरटॉर्क शामिल किए गए हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स एडवांस्ड लुब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं।

कंपनी के अनुसार, ये लुब्रिकेंट्स इंजन की एफिशिएंसी बढ़ाने और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। इंडियनऑयल ने कहा कि यह लॉन्च ऑटोमोबाइल सेक्टर में उसकी नई तकनीकी पहल का हिस्सा है और आगे भी इस तरह के प्रोडक्ट्स बाजार में लाए जाएंगे।

Next Story