मध्य प्रदेश

MP : निजी होटल में मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियां कर रही थी पार्टी, बजरंग दल का हंगामा

Tara Tandi
19 Sept 2023 1:37 PM IST
MP : निजी होटल में मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियां कर रही थी पार्टी, बजरंग दल का हंगामा
x
सोमवार देररात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निजी होटल पहुंचे। यहां पर तीन मुस्लिम लड़के,तीन हिंदू लड़कियां बर्थडे पार्टी मना रहे थे। पुलिस ने वेरिफिकेशन के बाद सभी को छोड़ा।
भोपाल में सोमवार देररात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक निजी होटल में जमकर हंगामा किया। यहां मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियां पार्टी कर रही थी। इसमें एक मुस्लिम लड़की और एक हिंदू लड़का भी था। यह मामला खजूरी सड़क स्थित एक निजी होटल का है।
सोमवार देररात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निजी होटल पहुंचे। यहां पर तीन मुस्लिम लड़के,तीन हिंदू लड़कियां बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इनके साथ एक हिंदू लड़का और एक मुस्लिम लड़की भी थी। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़कियां छिंदवाड़ा, शहडोल जिले की रहने वाली है। वह भोपाल में प्राइवेट नौकरी करती है। पुलिस ने सभी को वेरिफिकेशन के बाद छोड़ दिया है।
Next Story