मध्य प्रदेश

MP : इंदौर, उज्जैन और अन्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Kavita2
23 Jun 2025 2:18 PM IST
MP : इंदौर, उज्जैन और अन्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस सीजन में पहली बार उज्जैन समेत 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इंदौर और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चारों जिलों में 24 घंटे में संभावित रूप से 8 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रतलाम, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा और सागर में भी भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

Next Story