- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Firing: सुबह-सुबह...
मध्य प्रदेश
MP Firing: सुबह-सुबह चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत
Bharti Sahu 2
23 Nov 2024 9:07 AM IST

x
MP Firing: खातेगांव के कन्नौद में दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने सतवास रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति को अज्ञात कारणों के चलते गोली मार दी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच की जा रही है. घटना शुक्रवार सुबह 7:00 बजे की है. जहां सतवास रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले निसार पुत्र मुशर्रफ को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर से बुलाकर गोली मार दी|
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना नगर में आग की तरह फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निसार को सिविल अस्पताल कन्नौद ले जाया गया और घटना को लेकर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि नगर कन्नौद में इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है|
TagsMPसुबह-सुबहगोलियांव्यक्तिमौतMPearly in the morningbulletspersondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





