मध्य प्रदेश

एमपी: सिवनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

Bhumika Sahu
25 Aug 2022 11:23 AM GMT
एमपी: सिवनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग
x
घरों से निकले लोग

सिवनी, मध्यप्रदेश। एमपी में जहां भारी बारिश का दौर जारी है। वही, गुरुवार सुबह सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग फौरन घरों से बाहर निकल आए। बता दें, इसकी तीव्रता अधिक नहीं होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सिवनी में भूकंप के झटके से हिली धरती:
एक बार फिर सिवनी की धरती हिली है, यहां अलसुबह करीब 5.20 मिनट पर धरती कांपी। सिवनी में सुबह-सुबह आए भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गयी है और वो अपने घरों से बाहर निकल आए है। लोगों ने बताया कि वे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी धम्म से आवाज आई और मकान हिला, घर का सामान भी हिला। हम तत्काल बाहर आए।
बता दें, सिवनी के साथ छिंदवाड़ा और बालाघाट में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। ऐसे में जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं। इससे पहले भी सिवनी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, इनकी तीव्रता हर बार बढ़ती रही है, भूकंप के तेज झटके से लोग घबरा रहे है।
तेज बारिश के साथ ही प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप का कहर भी जारी :
बताते चलें कि, इन दिनों मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई जिलों में हाल बेहाल है, जन-जीवन ठहर सा गया है। लगातार बारिश से नर्मदा, चंबल, बेतवा और शिप्रा समेत तमाम छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। आलम ये है कि सड़कों पर पानी भरा है, पुल-पुलिया डूब गईं है, जिसके चलते कई तरह की घटनाएं हो रही है। ऐसे में तेज बारिश के साथ ही प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप का कहर भी लगातार जारी है।


Next Story