- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : दिल्ली पुलिस...
MP : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दतिया से आतंकवादी को पकड़ा; पिस्तौल, कारतूस बरामद

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के घर से एक पिस्तौल, कारतूस और संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, जिससे उसे एक आतंकी मॉड्यूल से जोड़ा जा रहा है। शुरुआती जांच में पाकिस्तान-स्पॉन्सर्ड नेटवर्क से संभावित कनेक्शन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास प्रजापति के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 11, इंदरगढ़ का रहने वाला है। स्पेशल सेल की टीम उसे हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई।
विकास दिल्ली में मजदूरी करता था और गिरफ्तारी के समय उसकी मां और भाई जामनगर में काम कर रहे थे। जांच टीम विकास को वापस इंदरगढ़ लाई और उसके कमरे की तलाशी ली। एक पिस्तौल, कारतूस और लगभग 10 ग्राम संदिग्ध सामान बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस को फिलहाल सिर्फ आर्म्स एक्ट से जुड़ी जानकारी दी गई है।





