मध्य प्रदेश

MP: परिजनों से नाराज़ युवक का 18 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

Sanjna Verma
29 Jun 2024 11:46 PM IST
MP: परिजनों से नाराज़ युवक का 18 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव
x
Gwaliorग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, मंगरोरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। आपको बता दें कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था घटना की सूचना पर तत्काल सिटी थाना POLICE मौके पर पहुंच गई थी सिटी थाना पुलिस ने बताया है कि यह शव लोहगढ़ गांव के रहने वाले संजय गुर्जर का है।
पुलिस ने युवक के परिजनों को भी तत्काल इस मामले की सूचना दे दी थी। प्राप्त
INFORMATION
के अनुसार संजय गुर्जर का मोबाइल चलाने को लेकर अपने पिता से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। युवक हर समय मोबाइल चलाता रहता था जिस पर उसके पिता ने उसको डांट दिया था। 10 जून को पिता से विवाद के बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया। युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में शुक्रवार को मिला है।
मृतक संजय का शव पूरी तरह से सड़ी गली हालत में मिला है। पुलिस ने शव को POSTMARTEM के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कपड़ों से हुई अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबरा सिटी थाना पुलिस का कहना है कि अभी हर एंगल पर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Next Story