मध्य प्रदेश

MP Crime: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

Bharti Sahu 2
4 Nov 2024 7:46 AM IST
MP Crime: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या,   हाईवे किनारे मिला शव
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे तालाब के पास युवक की हत्या के मामले में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की फोटो आसपास के जिलों के थानों में भेजकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। अभी तक मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस का कहना है कि युवक का शव एक नवंबर को कटनी-जबलपुर हाईवे के किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे तालाब के पास मिला था और युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई, स्लीमनाबाद पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है, मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मृतक युवक के फोटो जबलपुर, सतना, मैहर जिले के थानों में भेजे गए हैं।
Next Story