मध्य प्रदेश

MP Crime: पत्थर से कुचलकर अधेड़ की हत्या

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 11:03 AM IST
MP Crime: पत्थर से कुचलकर अधेड़ की हत्या
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के पोरसा रोड पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है. गोरमी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को पकड़ा, पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की. मिली जानकारी के अनुसार बदन सिंह गुर्जर गुलिया पुरा का रहने वाला था और उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी. बदन के बेटे का गांव में कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, बदन कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गया था|
आरोपियों ने सुनसान इलाके में बदन को रोककर उसके साथ मारपीट की. फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी, उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में बदन का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया लेकिन उसने घटना से इनकार किया और बाद में पूरी कहानी बताई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है|
Next Story