मध्य प्रदेश

MP Crime: धारदार हथियार दादी से की हत्या

Bharti Sahu 2
24 Oct 2024 12:26 PM IST
MP Crime: धारदार हथियार दादी से की  हत्या
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सनसनीखेज हत्या , जहां एक पोते ने अपनी दादी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, घटना अमदरा थाना क्षेत्र के बुधगर गांव की है
बताया जा रहा है कि मृतका काशीबाई पत्नी निर्भान सिंह (65) खेत में बने मकान में सो रही थी, तभी उसका पोता जगतपाल सिंह (22) वहां पहुंचा और फिर धारदार हथियार से उस पर हमला कर मौके से फरार हो गया. हत्या की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी ने जादू-टोने के चलते वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अमदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है|
Next Story