मध्य प्रदेश

MP Crime: शराबी बेटे ने अपने ही पिता की कर दी हत्या

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 6:32 AM IST
MP Crime:   शराबी बेटे ने अपने ही पिता की  कर दी हत्या
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के डबरा में शराबी बेटे ने पिता को नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करते देख उसकी हत्या कर दी. यह घटना मीट मार्केट की है , हत्या की घटना सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि डबरा सिटी थाना क्षेत्र के मीट मार्केट मोहल्ले में रहने वाले पुरुषोत्तम बाल्मीक सफाई कर्मी का काम करते थे और उनका बेटा भी यही काम करता था. देर रात पिता नशे की हालत में घर पहुंचा, जहां उसने नशे में धुत होकर पत्नी उर्मिला से झगड़ा शुरू कर दिया. बेटा भी नशे की हालत में घर पहुंचा तो पिता को मां से मारपीट करता देख गुस्से में आ गया और पिता की हत्या कर दी. सिर पर फावड़ा लगते ही पिता जमीन पर गिर पड़े. खून से लथपथ पिता को देख बेटा भाग गया|
जिसके बाद पत्नी घायल पति को अस्पताल लेकर गई, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में सीएसपी ग्वालियर अशोक सिंह जादौन का कहना है कि शराब के नशे में अपने पिता को पत्नी से मारपीट करते देख शराबी बेटे ने फावड़े से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी. घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की है. हत्या की घटना सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|
Next Story