मध्य प्रदेश

Mp corona update: 68 नए पॉजिटिव, इंदौर में सबसे ज्यादा 30 मरीज मिले

Tara Tandi
23 Jun 2022 11:20 AM IST
Mp corona update: 68 नए पॉजिटिव, इंदौर में सबसे ज्यादा 30 मरीज मिले
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को 6387 जांच में 68 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 30 मरीज मिले है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 23 मरीज भर्ती है। इनमें 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। अब तक प्रदेश में 10 लाख 43 हजार 804 लोग संक्रमित हुए है। इनमें से 10 लाख 32 हजार 607 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 740 की मौत हो चुकी है। बुधवार को 65 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 457 एक्टिव मरीज है।
14 जिलो में मिले नए संक्रमित
प्रदेश में बालाघाट में 1, भोपाल में 11, दतिया में 2, ग्वालियर में 3, होशंगाबाद में 4, इंदौर में 30, जबलपुर में 7, खरगोन में 1, मंडला में 1, मुरैना में 1, रायसेन में 2, सागर में 2, सीहोर में 1, उज्जैन में 2 मरीज मिले है।
Next Story