- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : मुख्यमंत्री ने...
मध्य प्रदेश
MP : मुख्यमंत्री ने जबलपुर में विष्णु वराह मंदिर में पूजा-अर्चना की
Kavita2
6 May 2025 11:55 AM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम मझौली पहुंचे और भगवान विष्णु वराह के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मझौली के खेल मैदान में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई और भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने किया। जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। कालांतर में नष्ट हो चुके कलचुरी कालीन इस मंदिर का 18वीं शताब्दी में पुनर्निर्माण किया गया। मंदिर राज्य संरक्षित स्मारकों में शामिल है।
TagsChief MinisterJabalpurVishnuVaraha Templeमुख्यमंत्रीजबलपुरविष्णुवराह मंदिरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





