मध्य प्रदेश

MP: 4 मंजिला मल्टी का पिलर टूटने से मची अफरा तफरी

Sanjna Verma
17 July 2024 7:44 PM IST
MP: 4 मंजिला मल्टी का पिलर टूटने से मची अफरा तफरी
x
MP मध्यप्रदेश: ग्वालियर में 4 मंजिला मल्टी का पिलर डैमेज होने से झूलने लगी। हादसे की खबर लगते ही बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। बिल्डिंग में रहने वाले सारे लोग डर के मारे मल्टी से बाहर निकल आए। ग्वालियर के गोल्डन टॉवर नामक इस मल्टी कुल 27 फ्लैट हैं। सभी फ्लैट बिक्री हो चुके हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र में नेहरू कॉलोनी की है। Multi का निर्माण मुरार निवासी मोहन बांदिल ने कराया है। मल्टी में कुल 15 परिवार रह रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। हादसे की वजह से मल्टी के समीप निर्माणाधीन एक अन्य मल्टी का भी काम रुका हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से मल्टी के बाहर सूचना बोर्ड लगाया गया है। प्रथम दृष्टया मल्टी के निर्माण में खामी के चलते पिलर डैमेज हुआ है। नगर निगम कमिश्नर के अनुसार, बिल्डिंग का मेंटीनेंस नहीं होने की वजह भी सामने आई है। फिलहाल किसी को भी अंदर जाने से मना किया गया है। आवश्यक रिप्येरिंग के बाद और इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद मल्टी में प्रवेश दिया जाएगा।
building
की खतरनाक स्थिति को देखते हुए आवश्यक प्रकोशन लिए जा रहे हैं।
सीएसपी ने बताया कि मल्टी 10 से 15 साल पुरानी है। मल्टी के रहवासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। आस- पास रिहायशी इलाका है। समय रहते जानकारी मिलने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन पर मल्टी को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया और निर्माण एजेंसी पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
Next Story