मध्य प्रदेश

MP: भाजपा सांसद विवेक साहू की पत्नी ने कराया मुंडन

Sanjna Verma
12 July 2024 4:12 PM GMT
MP: भाजपा सांसद विवेक साहू की पत्नी ने कराया मुंडन
x
मध्यप्रदेश MP: छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से पहली बार सांसदी का चुनाव जीतने वाले विवेक बंटी साहू की पत्नी शालिनी साहू ने मुंडन कराया है। BJP सांसद की पत्नी ने पति की जीत की मन्नत पूरी होने पर अपने सिर के बालों का त्याग किया है। मंगलवार को शालिनी ने छिंदवाड़ा से जामसांवली हनुमान मंदिर तक पदयात्रा की और भगवान बालाजी को अपने बाल अर्पित किए।
हाल ही में हुए Lok Sabha Elections से पहले विवेक बंटी साहू की पत्नी शालिनी साहू ने मन्नत मांगी थी कि पति की जीत के बाद
तिरुपति बालाजी
जाकर मुंडन कराएंगी। पत्नी शालिनी मंगलवार को अपने बेटे के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचीं। मुंडन कराया और भगवान बालाजी को बाल अर्पित किए। शालिनी ने जीत की कामना को लेकर छिंदवाड़ा से जामसांवली हनुमान मंदिर तक पदयात्रा भी की थी।पत्नी शालिनी पति की जीत की मन्नत पूरी होने पर अपने बालों का त्याग किया। बंटी विवेक साहू की सास यानी शालिनी साहू की मां ने भी अपने दामाद के लिए मनोकामना मांगी थी। चुनाव में जीत के तुरंत बाद विवेक बंटी की सास भी हनुमान मंदिर तक दंडवत प्रणाम करते पहुंची थीं।
Next Story