- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : सहायक ग्रेड-3...
मध्य प्रदेश
MP : सहायक ग्रेड-3 अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
Kavita2
13 Aug 2025 3:43 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सागर जिले की बड़ामलहरा जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मुकेश वर्मा को लोकायुक्त विशेष स्थापना पुलिस ने मंगलवार को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, सलैया खैरा बमनौरा निवासी राजेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके भतीजे राहुल लोधी की मृत्यु के बाद, वह संबल योजना का भुगतान लेने के लिए बार-बार जनपद पंचायत के चक्कर लगा रहे थे।
इस दौरान मुकेश वर्मा ने उनसे कथित तौर पर ₹20,000 की रिश्वत मांगी।
रिश्वतखोरी से परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुधवार को टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर मुकेश वर्मा को ₹10,000 लेते हुए पकड़ लिया।
Tagsassistant grade-3officerbribered handedसहायक ग्रेड-3अधिकारीरिश्वतरंगे हाथोंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





