मध्य प्रदेश

MP accident: अनियंत्रित बाइक लोहे के खंभे से टकराई

Bharti Sahu 2
24 Oct 2024 11:19 AM IST
MP accident: अनियंत्रित बाइक लोहे के खंभे से टकराई
x
MP accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के खंभे से टकरा गई. यह घटना तामिया के बाकी गांव में हुई, इस हादसे में सेना का जवान घायल हो गया और उसके दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई. परिजन दोनों को तुरंत तामिया अस्पताल ले गए, लेकिन यहां से दोनों को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया|
मिली जानकारी के अनुसार कुमड़ी गांव निवासी उदयभान सिंह भारतीय सेना में जवान हैं और फिलहाल बिहार में पदस्थ हैं. वह दिवाली की छुट्टी पर घर आए हैं और अपने दोस्त ओम नारायण के साथ बाइक पर काम के लिए कहीं जा रहे थे, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के खंभे से टकरा गई, एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर परिजन दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां जवान के दोस्त की मौत हो गई|
Next Story