मध्य प्रदेश

MP Accident: सड़क पार कर रहे युवक का दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
16 Nov 2024 6:28 AM IST
MP Accident: सड़क पार कर रहे युवक का दर्दनाक मौत
x
MP Accident: गुना जिले के म्याना कस्बे में सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दिल दहला देने वाला था कि युवक का शरीर टुकड़ों में फट गया और शरीर का मांस बाहर निकलकर सड़क पर चिपक गया। जिसे फावड़े से खुरच कर बमुश्किल हटाया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक का नाम भूरा कुशवाह है। वह किसी काम से सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहा था।
तभी एक वाहन आया और उसे कुचलते हुए चला गया। एक मानव शरीर के इतने सारे टुकड़े देखकर स्थानीय लोग भी घबरा गए। सड़क पर जगह-जगह मांस के टुकड़े दिखे, जिन्हें फावड़े से खुरच कर निकाला जा रहा था। सभी शवों के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए म्याना स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है, ताकि दोषी चालक को सजा मिल सके।
Next Story