- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident: दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
MP Accident: दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय मासूम की मौत
Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 10:25 AM IST

x
MP Accident: उज्जैन में एक दर्दनाक हादसा,बच्ची भागते हुए रोड क्रॉस कर रही थी तभी हार्वेस्टर वहां से गुजर रहा था. हार्वेस्टर से टकराकर बच्ची सड़क पर गिर गई और जब तक हार्वेस्टर कंट्रोल होता तब तक देर हो चुकी थी. हार्वेस्टर का आगे वाला पहिया और पीछे वाला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ चुका था यह दर्दनाक घटनाक्रम भाटपचलाना थाना क्षेत्र के रुणीजा गांव का है. जहां पर गजनीखेड़ी निवासी मोहनलाल पाटीदार रहते हैं. रविवार की देर शाम यह सड़क हादसा हुआ है. जिसमें मोहनलाल की बेटी 5 साल की वंशिका की मौत हो गई है. पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू की है. पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त बच्ची सड़क क्रॉस कर रही थी. बच्ची सड़क पर दौड़ लगाकर जा रही थी उसी वक्त वह हार्वेस्टर से टकराई है. पुलिस को हादसे की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हार्वेस्टर चालक ने तुरंत गाड़ी कंट्रोल की लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. उसके परिजन भी बाहर बैठे हुए थे परिजन वहीं सड़क पर रोने-बिलखने लग गए. पुलिस ने फिलहाल हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है|
TagsMPहादसासड़कपारमासूममौत MPaccidentroadcrossinginnocentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





