मध्य प्रदेश

MP accident: भीषड़ हादसा, कार पलटने से व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
9 Oct 2024 9:40 AM IST
MP accident: भीषड़ हादसा, कार पलटने से  व्यक्ति  की मौत
x

MP accident: बैतूल में दर्दनाक हादसा,कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए महाराष्ट्र गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सभी महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सापना डैम के पास उनकी कार अनियंत्रि होकर पलट गई। कार पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story