मध्य प्रदेश

MP accident: तेज रफ्तार वाहन पलटा,12 लोग घायल

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 8:53 AM IST
MP accident:  तेज रफ्तार वाहन पलटा,12 लोग घायल
x
MP accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा सड़क हादसा ,तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में एक दर्जन पुरुष और महिलाएं घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. हादसा झल्लार थाना क्षेत्र में हुआ. जामनिया गांव से 12 से ज्यादा लोग लयवानी गांव में तेरहवीं समारोह में शामिल होने गए थे. इस दौरान बोरगांव जोड़ गांव में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है|
Next Story