- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident: टायर...
मध्य प्रदेश
MP Accident: टायर फटने से दूल्हे की कार पुलिया के नीचे गिरी, मची चीख-पुकार
Sarita
12 Feb 2025 6:23 AM IST

x
MP Accident: मध्य प्रदेश के नीमच में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दुल्हन लेने जा रहे दूल्हे की कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। नीमच-मनासा रोड पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। हादसा काफी भीषण था, ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे दूल्हे और ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूल्हे को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा देवेश माली मनासा इलाके में दुल्हन लेने जा रहा था। तभी अचानक पुलिया के पास टायर फट गया। कार की स्पीड करीब 60-70 किलोमीटर थी। टायर फटते ही कार पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में लहरा गई और दो से तीन बार पलटी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
TagsMPटायरफटनेदूल्हेकारपुलियानीचेचीख-पुकारMPtyreburstgroomcarculvertunderscreaming and shoutingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





