- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident:...
मध्य प्रदेश
MP Accident: स्कॉर्पियो से टकराई बारातियों की कार, 2 की मौत
Bharti Sahu 2
18 Nov 2024 10:37 AM IST

x
MP Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क हादसा हुआ है. स्कॉर्पियो और इको कार में टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौत हो गई. दूसरी कार में सवार पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इको कार में सवार सभी लोग एक शादी में जा रहे थे, लेकिन इस हादसे के बाद उनकी खुशियां मातम में बदल गईं, क्योंकि मृतकों में दूल्हे का भाई भी शामिल है.जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब छह बजे पीडब्ल्यूडी दफ्तर के पास डायवर्सन रोड की क्रॉसिंग पर हुआ|
दलकी गांव से बारातियों से भरी इको कार वाहन क्रमांक एमपी09डब्ल्यूडी-4439 बुरहानपुर जा रही थी. उसी दौरान क्रॉसिंग कर रही इको कार पलट गई और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार (एमपी46टी-0923) से जा भिड़ी. हादसे में दूल्हे के भाई रामलाल मांगीलाल (50) और एक अन्य रिश्तेदार शोभाराम नाथू प्रजापत (50) की मौत हो गई. कार में सवार पांच बाराती और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी घायल हो गया। घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि हम लोग दलकी से बुरहानपुर एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास चौराहे पर सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने हमारी कार को टक्कर मार दी। हमारी कार में छह लोग सवार थे। हादसे के वक्त कार में सिर्फ ड्राइवर ही था। वह कार की सर्विसिंग कराकर खंडवा से बड़वानी जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बारात दलकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी। बाराती तीन कारों में सवार थे। बारात की एक कार आगे निकल गई थी। हादसे का शिकार हुआ वाहन बीच में चल रहा था। गनीमत रही कि दूल्हा कार में नहीं था। घायलों में धर्मेंद्र पिता अमीचंद, राधाबाई पत्नी कैलाश, कैलाश पिता राजाराम, जगदीश पिता अमीचंद शामिल हैं। ये लोनारा, दलकी और टांडाबरूड़ गांव के हैं। स्कार्पियो का ड्राइवर साबिर पिता आमिर खान भी शामिल है।
TagsMPस्कॉर्पियोटकराईबारातियोंकार2 मौतMPScorpiocollidesbaraatiscar2 dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





