मध्य प्रदेश

MP Accident: कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, डिवाइडर पर लटकी Car

Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 9:45 AM IST
MP Accident:  कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, डिवाइडर पर लटकी Car
x
MP Accident: जबलपुर में तेज रफ्तार कहर देखने को मिली है। जहां एक कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार उछलकर डिवाइडर पर जा लटकी। यह पूरी घटना कैंटोनमेंट थाना अंतर्गत केंट सीईओ के घर के पास की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार, स्कूटी से टकरा गई। कार के ड्राइवर के अनुसार, स्कूटी सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था। जिसे बचाने के लिए कार ड्राइवर ने अचानक जोरदार ब्रेक मारा। जिससे स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर पीछे ग्रिल पर लटक गई। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार में सवार लोग बाल बाल बच गए।
Next Story