मध्य प्रदेश

MP accident: बड़ा हादसा, बस और डंपर में टक्कर

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 11:50 AM IST
MP accident: बड़ा हादसा, बस और डंपर में टक्कर
x
MP accident: मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, । पुलिस के मुताबिक, शनिवार को रात करीब 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े पत्थर लदे डंपर ट्रक से टकरा गई।इस टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
मैहर के पुलिस अधीक्षक, सुधीर अग्रवाल ने कहा कि घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आगे के इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि बाकी घायलों का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Next Story