मध्य प्रदेश

MP : प्रदेश में 17 लाख मतदाता बढ़े, अब 5.61 करोड़ वोटर, 22.36 लाख युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे

Tara Tandi
4 Oct 2023 10:10 AM GMT
MP : प्रदेश में 17 लाख मतदाता बढ़े, अब 5.61 करोड़ वोटर, 22.36 लाख युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे
x
मध्यप्रदेश में सामान्य वोटरों की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 एवम थर्ड जेंडर 1373 है। सेवा मतदाता की कुल संख्या 75 हजार 304 है, जिसमें पुरुष 73 हजार 20 और महिला मतदाता 2 हजार 284 है। इस प्रकार प्रदेश में 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता अंतिम प्रकाशन अनुसार दर्ज है। इनमें 6 लाख 53 हजार 640 वरिष्ठ मतदाता और 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता और 99 अप्रवासी भारतीय हैं।
दो माह चली दूसरी विशेष पुनरीक्षण - 2023 लिस्ट में 16 लाख 83 हजार 790 नए मतदाता की संख्या में वृद्धि हुई है। 18-19 साल की उम्र के पहली बार मतदान करने वाले 22 लाख 36 हजार 564 वोटर हो गए हैं, जो आने वाले चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे। वहीं, 80 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है।
राज्य एवं जिला स्तर के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गई बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को बताया कि मध्यप्रदेश में 2 अगस्त से 4 अक्टूबर के मध्य 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कुल 16 लाख 83 हजार 790 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि है। 15 लाख 1 हजार 146 मतदाताओं के विवरणों में संशोधन की करवाई की जा रही है।
जाने कब तक जुड़वा सकेंगे नाम
प्रदेश में 64 हजार 523 मतदान केंद्र हैं। राजन ने बताया कि नाम जोड़ने की प्रक्रिया नॉमिनेशन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक जारी रहेगी। वहीं, नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जायेंगे, लेकिन चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कार्रवाई नहीं की जाएंगी। यानी नाम नहीं काटा जाएगा।प्रत्याशियों के चुनावी खर्च को लेकर पूछे सवाल पर अनुपम राजन ने कहा कि नामांकन फार्म भरने पर प्रत्याशी का चुनावी खर्च जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि 80 से ज्यादा उम्र के और 40 प्रतिशत दिव्यांग वोटरों को घर से मतदान करने की सुविधा होंगी। वह बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उनके पास विकल्प होगा।
Next Story