मध्य प्रदेश

MP : जांच एजेंसियों में तैनात 10 एएसपी अधिकारियों का तबादला

Kavita2
2 July 2025 11:09 AM IST
MP : जांच एजेंसियों में तैनात 10 एएसपी अधिकारियों का तबादला
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राज्य सरकार ने मंगलवार को लोकायुक्त एवं आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में पदस्थ दस एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया।

आदेश के अनुसार:

राजेश कुमार मिश्रा, एसपी लोकायुक्त ग्वालियर को एआईजी, पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।

समर वर्मा, एडिशनल एसपी जबलपुर को एसपी, ईओडब्ल्यू उज्जैन पदस्थ किया गया है।

अनिल विश्वकर्मा, एसपी लोकायुक्त उज्जैन को एसपी, ईओडब्ल्यू जबलपुर पदस्थ किया गया है।

पल्लवी त्रिवेदी, एआईजी ईओडब्ल्यू भोपाल को एआईजी, पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।

संजय साहू, एसपी लोकायुक्त जबलपुर को एआईजी, पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।

सुनील पाटीदार, एआईजी ईओडब्ल्यू भोपाल को एसपी, लोकायुक्त रीवा पदस्थ किया गया है।

अंजुलता पटेल, डिप्टी कमांडेंट, 6वीं बटालियन एसएएफ जबलपुर को एसपी, लोकायुक्त जबलपुर पदस्थ किया गया है।

भौरी के एडिशनल एसपी यास्मीन जेहरा जमाल को एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। ग्वालियर के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा को एसपी लोकायुक्त ग्वालियर बनाया गया है। इंदौर के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव को एसपी लोकायुक्त उज्जैन बनाया गया है। तीन दिन पहले ही राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी रैंक के 43 अफसरों का तबादला किया था।

Next Story