मध्य प्रदेश

कंटेनर से टकराई वेटरनरी डॉक्टर की बाइक, दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत

Rani Sahu
30 Sept 2022 4:33 PM IST
कंटेनर से टकराई वेटरनरी डॉक्टर की बाइक, दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत
x
मध्यप्रदेश: लसूड़िया में देर रात बाइक सवार खड़े कंटेनर से टकरा गया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक मृतक वेटरनरी कॉलेज में डॉक्टर है।
मृतकों के नाम रितेश पिता जगमोहन यादव, उम्र 35 वर्ष, उसके भाई रोहित यादव पिता जगमोहन यादव, उम्र 32 वर्ष और राजा उर्फ राजेश यादव उम्र 32 साल तीनों निवासी ग्राम पिपरिया मल्हार, महू की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार और गांव में मातम फैला हुआ है, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक देवास की ओर जा रहे थे। पुलिस हादसे की वजह का पता लगा रही है। वहीं तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Next Story