- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मां ने 3 माह की बेटी...
मध्य प्रदेश
मां ने 3 माह की बेटी को पानी की टंकी में डूबोकर मारा... यूट्यूब पर किया था सर्च
Ritisha Jaiswal
23 Oct 2021 1:39 PM GMT
x
मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर रखा जाता है। उसकी ममता के आगे सब फीके हैं...लेकिन जब मां ही बच्चों की कातिल बन जाए तो क्या कहेंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर रखा जाता है। उसकी ममता के आगे सब फीके हैं...लेकिन जब मां ही बच्चों की कातिल बन जाए तो क्या कहेंगे। यह खबर जब आप पढ़ेंगे तो रूह कांप जाएगी। मां ने ही तीन माह की बेटी को अपने घर की छत पर बनी पानी की टंकी में डूबोकर मार डाला। नवजात को मारने से पहले मां ने यूट्यूब पर यह सर्च किया था कि पानी में डूबने से कितनी देर में मौत हो जाती है। उसकी यही सर्च पुलिस के लिए के सबूत बनी और उसे सलाखों में पहुंचा दिया गया।
यह हैरान करने वाली घटना उज्जैन जिले के खाचरौद की है। यहां तीन माह की बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी मां स्वाति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इधर मां का दावा है कि उसने हत्या नहीं की, लेकिन पुलिस को उसके मोबाइल से मिली डिटेल के आधार पर उसी पर शक गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
तीसरी मंजिल पर है पानी की टंकी
घटना 12 अक्तूबर की है। खाचरौद में तीन माह की बच्ची वीरति की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। उसका शव मकान की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में मिला था। घर वाले बच्ची को घर में न पाकर घबरा गए थे। बच्ची के पानी की टंकी में गिरने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। आखिर तीन माह की बच्ची तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में कैसे गिर सकेगी। आखिर मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू की। घरवालों के बयान लिए गए। सबका शक बच्ची की मां पर गया। घटना के दिन ही करीब डेढ़ बजे दादा-दादी ने बच्ची को देखा था। इसके 20 मिनट बाद बच्ची गायब हो गई थी। हैरानी यह भी थी कि घटना के दौरान घर पर कोई आया गया भी नहीं था। मां ही छत पर गई थी।
Ritisha Jaiswal
Next Story