मध्य प्रदेश

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली माँ, बेटे ने देखा तो दोनों ने मिलकर कर दी हत्या

Shubhra Nandy
13 Aug 2021 6:48 AM IST
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली माँ, बेटे ने देखा तो दोनों ने मिलकर कर दी हत्या
x
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां-बेटे के रिश्ते का ही कत्ल हो गया. यहां पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे की मौत के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. समनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 अगस्त को नाबालिग की मौत हो गई थी. परिवार के मुताबिक तबीयत बिगड़ने की वजह से सोनू की मौत हुई थी.

मौत के बाद आनन फानन में सोनू के शव को दफना दिया गया था. मृतक के ताऊ को बाद में अपने भतीजे की मौत पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में बताया और उसकी हत्या की आशंका जताई. मृतक के ताऊ ने बच्चे की मां पर भी संदेह जताया था.
पुलिस ने कोर्ट की इजाजत लेकर नाबालिग के शव को जमीन से निकाला और उसका पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि उसकी की मौत प्राकृतिक नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी. पोस्टमार्टम में बच्चे के सिर पर चोट का गहरा निशान मिला.
मां ने कबूली हत्या की बात
रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक की मां और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. कड़ाई से हुई पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली और बताया कि बेटे ने अपनी मां और लालसिंह को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.


Next Story