मध्य प्रदेश

बच्चे के झूले का फंदा बनाकर मां ने आत्महत्या की

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 9:45 AM GMT
बच्चे के झूले का फंदा बनाकर मां ने आत्महत्या की
x
ढाई साल पहले हुई थी शादी

इंदौर न्यूज़: इंदौर में एक मां ने अपने तीन महीने के बेटे के झूले का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उन्होंने बेटे को झूले से उतारकर नीचे सुला दिया। दिन में बच्चे के रोने पर दूसरे कमरे में सो रहा पति जाग गया। जब वह बच्चे के पास आया तो देखा कि पत्नी फंदे पर लटक रही थी. तुरंत इसकी जानकारी साले और ससुर को दी। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राऊ पुलिस के मुताबिक कल्पना (27) पति समरजीत सिंह निवासी साईं विहार कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना के वक्त समरजीत अंदर वाले कमरे में सो रहा था। दोपहर में बच्चे के रोने की आवाज से उसकी नींद खुल गई। तभी बाहर आकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।

बेटे के झूले को बनाया फंदा

समरजीत ने बताया कि वह एक फार्मा कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह नाइट शिफ्ट के बाद घर आया। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। पत्नी कल्पना अपने तीन माह के बेटे के साथ दूसरे कमरे में थी। पति समरजीत ने बताया कि पत्नी ने बेटी के लिए अपनी साड़ी का झूला बनाया था. वह उसी झूले से फांसी के फंदे पर लटक गयी.

ढाई साल पहले हुई थी शादी

समरजीत के मुताबिक, दोनों की शादी मई 2021 में हुई थी। वह मूल रूप से सागर के रहने वाले हैं। उनकी ससुराल मूसाखेड़ी में है। नौकरी के चलते वह इंदौर रहने आ गये थे। वह 2016 से यहां रहता था। राऊ पुलिस के मुताबिक, परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Story