- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Morena : दो ट्रैक्टरों...

x
Morena मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे से धोरोंठा गांव के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर की मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसमें बैठे एक दर्जन मजदूरों सहित दोनों ट्रैक्टर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पोरसा अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों ट्रैक्टर चालकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। इस दुर्घटना में ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई, जिसे जेसीबी की मदद से सीधा किया गया।
हादसे में घायल मजदूरों में सूरज पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (20), राहुल पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (26), संजू पुत्र रामनिवास जाटव (26) और रामू पुत्र महेश बाल्मीकि (22) समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनका उपचार पोरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसके अलावा, मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का चालक सोनू और ईंटों से भरे ट्रैक्टर का अज्ञात चालक भी घायल हुए हैं। सूचना मिली है कि दोनों निजी क्लिनिक में अपना उपचार करा रहे हैं। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsMorena दो ट्रैक्टरों भिड़ंतएक दर्जन लोग घायलMorena: Two tractors collideda dozen people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





