मध्य प्रदेश

Morena News: दो लोगों के बीच हुआ झगड़ा, शिकार बनी मोमोज खाने आई महिला

Bharti Sahu 2
5 Aug 2024 12:05 PM IST
Morena News: दो लोगों के बीच हुआ झगड़ा, शिकार बनी मोमोज खाने आई महिला
x
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में शराब के लिए पैसे नहीं देने को लेकर के चाट लगाने वाले दुकानदार का उसी के गांव के युवक से झगड़ हो गया. इस विवाद में पहले गालीगलौज हुई. इसके बाद एक युवक कट्टा लेकर फायर करते हुए आया. युवक ने चाट ठेला संचालक की तरफ सीधा फायर कर दिया. ये गोली ठेले पर ही मोमोज खाने आई महिला की पीठ में जा धंसी. नाजुक हालत में महिला को पोरसा अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.
Next Story