- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Morena: पति को छोड़...
मध्य प्रदेश
Morena: पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला की चाकू से की गई हत्या
Tara Tandi
4 April 2025 12:45 PM IST

x
Morena मुरैना। बानमोर के बाणगंगा के जंगल में महिला की हत्या करने वाले तक पुलिस के हाथ पहुंच गए। महिला शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है। जिस प्रेमी के लिए पति और ससुराल को छोड़ दिया, उसी प्रेमी ने परेशान होकर निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया। आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है।
गौरतलब है कि शनिवार को बानमोर के भूरा डांडा गांव के पास जंगल में स्थित बाणगंगा मंदिर के सुनसान रास्ते में एक महिला का लहूलुहान शव मिला था। महिला का गला चाकू से कटा हुआ था। महिला के माथे, गाल, गर्दन पर चाकू के घाव थे। शव के पास ज्वेलर्स का एक बटुआ मिला। उस पर दतिया, इंदरगढ़ के रमेशचंद सराफ रानीपुरा वालों का नाम लिखा है।
बुजुर्ग महिला ने की मृतका की पहचान
बानमोर पुलिस को इंदरगढ़-दतिया में कोई सुराग नहीं लगा, लेकिन बुधवार को इंदरगढ़ की एक बुजुर्ग महिला ग्वालियर के थाने में पहुंची। अपनी बेटी के गुम होने की बात कही। ग्वालियर पुलिस ने बाणगंगा के जंगल में मिले महिला के शव के फोटो दिखाए, तो बुजुर्ग महिला ने मृतका को बेटी बताया।
मृतका का नाम रचना कुशवाह है, जिसकी शादी दतिया के आशीष कुशवाह के साथ हुई थी। आशीष व रचना की दो बेटी व एक बेटा है। कुछ साल पहले से रचना के अवैध संबंध ग्वालियर के लक्ष्मीगंज में रहने वाले लखन कुशवाह से बन गए।
प्रेमी के लिए पति को छोड़ा
लखन के साथ रहने के लिए रचना ने सात-आठ महीने पहले पति को छोड़ दिया। तीनों बच्चों के साथ लाखन के साथ रहने लगी। मृतका के हाथ पर एलआर लिखा हुआ टैटू हैं, जो लखन के नाम का है।
जंगल घुमाने के बहाने की हत्या
बानमोर टीआइ अमित भदौरिया के अनुसार रचना से लखन भी परेशान हो गया था। उसने रचना की हत्या की योजना बनाई। शनिवार को घुमाने के बहाने रचना को बानमोर के जंगल में ले गया, जहां चाकू से हत्या कर दी।
TagsMorena पति छोड़ प्रेमीगई महिलाचाकू गई हत्याMorena Woman leaves husband for loverstabbed to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





