- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Morena: नगर पालिका...
मध्य प्रदेश
Morena: नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची रौंदा हुई मौत
Sanjna Verma
4 July 2024 9:03 AM GMT
![Morena: नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची रौंदा हुई मौत Morena: नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची रौंदा हुई मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/04/3842224-untitled-79-copy.webp)
x
Morena मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने भटपुरा क्षेत्र में एक बच्ची को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में नगर पालिका अध्यक्ष के पति बैठे हुए थे। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर doctor ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार रात की है, बच्ची अपने दादा - दादी के साथ खेत में गई थी और खेत से दादा - दादी के साथ लौट रही थी।
तभी कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई बच्ची का नाम जानवी है और वह भितरवार की रहने वाली थी। सूचना पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बच्ची के शव को postmartem के लिए भेज दिया है। गुरुवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा पुलिस ने गाड़ी के चालक को पकड़ लिया है।
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष की कार मुरैना से कैलारस की तरफ जा रही थी। टक्कर लगने के बाद मजदूरों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया था।
TagsMorenaनगर पालिकाअध्यक्षकारबच्चीरौंदामौतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Sanjna Verma Sanjna Verma](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Sanjna Verma
Next Story