- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- आग लगने से...
मध्य प्रदेश
आग लगने से झुग्गी-बस्ती के 50 से ज्यादा घर जलकर खाक, कई परिवार बेघर
jantaserishta.com
7 Nov 2026 2:57 PM IST

x
मौके पर करीब 8 से 9 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं, जबकि एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी वहां मौजूद थीं.
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आग लगने से झुग्गी-बस्ती के 50 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए है। अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि शनिवार तड़के जिले के गाजी नगर इलाके में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस घटना में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और कई परिवार बेघर हो गए।
पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग तड़के करीब 2 बजे गोहलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेमा गार्डन के पास स्थित झुग्गी बस्ती में लगी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और आसपास की कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी चीजें जलकर नष्ट हो गईं।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को तड़के करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। फायर फाइटर ओम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाने और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा, "पुलिस कंट्रोल रूम को रात 2 बजे सूचना मिली कि गाजी नगर की झुग्गियों में आग लग गई है। हमने तुरंत दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर भेजे और बचाव कार्य शुरू किया।"
पुलिसकर्मियों, दमकल विभाग की टीमों और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मिलकर इस आपातकालीन अभियान को अंजाम दिया। मौके पर करीब 8 से 9 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं, जबकि एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी वहां मौजूद थीं।
डीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभावित बस्ती में शुरुआती अनुमान के मुताबिक 40 से 50 परिवार रह रहे थे। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद ही क्षतिग्रस्त घरों की सटीक संख्या का पता चल पाएगा।
इस घटना ने दीपावली से ठीक पहले कई गरीब परिवारों को बेघर कर दिया है। आग में इन लोगों का घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





